Posts

baalakaanda-mangalaacharana-2

मुकः सुवाचको भवेत् पङ्गुस्तु रोहको नगे। कलिमलविनाशेन तेन दय्यै दयालुना॥2॥ * मूक होइ बाचाल पंगु चढ़इ गिरिबर गहन। जासु कृपाँ सो दयाल द्रवउ सकल कलिमल दहन॥2॥ भावार्थ:-जिनकी कृपा से गूँगा बहुत सुंदर बोलने वाला हो जाता है और लँगड़ा-लूला दुर्गम पहाड़ पर चढ़ जाता है, वे कलियुग के सब पापों को जला डालने वाले दयालु (भगवान) मुझ पर द्रवित हों (दया करें)॥2॥ May that merciful Lord, whose grace enables the dumb to talk eloquently and a crippled person to climb the toughest mountain, may the Merciful (God) who burns all the sins of Kaliyug have mercy on me.

baalakaanda-mangalacharan-1

सः स्मर्तृकार्यसिद्धिकृत् सुगुणालय एव माम्। अनुगृह्णातु धीपतिर्गणेशः सुगजाननः॥1॥   जो सुमिरत सिधि होइ गन नायक करिबर बदन। करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥1॥ भावार्थ:-जिन्हें स्मरण करने से सब कार्य सिद्ध होते हैं, जो गणों के स्वामी और सुंदर हाथी के मुख वाले हैं, वे ही बुद्धि के राशि और शुभ गुणों के धाम (श्री गणेशजी) मुझ पर कृपा करें॥1॥   May Lord Ganesha, the master of Shivji’s attendants, by simply remembering whose name brings forth success, he who has the beautiful face of an elephant, who is a repository of wisdom and an abode of blessed qualities, shower his grace on me.